

मुकेश कश्यप@कुरुद:-कुरूद नगर मे अराध्य देव भगवान श्रीराम जी के देव भूमि अयोध्या मे मंदिर निर्माण के लिए लोगो से सहायतार्थ लेने हेतू कीर्तन शोभा यात्रा एवं बाइक रैली यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ चंडी मंदिर मे श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर के करकमलों से पुजा अर्चना कर किया गया ।शिशु मंदिर परिवार के संस्कारी बच्चों के द्वारा श्रीराम परिवार के वेषभूषा में एवं वहाँ के समस्त अध्यापकगण यात्रा के लिए पुरी तैयारी किये हुए थे।नेता प्रतिपक्ष व पार्षद भानु चन्द्राकर ने इस कीर्तन यात्रा मे सम्मिलित होकर सबको बधाई देते हुए सबको मंदिर निर्माण मे सहयोग करने के लिए अपील की और प्रभू श्रीराम जी के सेवक बनकर “शोभायात्रा” राम मंडली के साऊंड सिस्टम के रिक्शा रूपी रथ को पुरे नगर मे चलाया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर , उपाध्यक्ष मोहन अग्रवाल , धन संग्रह प्रभारी देवनारायण साहु, विश्व हिन्दु परिषद के पदाधिकारी जय प्रकाश साहु , संघ पदाधिकारी जितेन्द्र चन्द्राकर , धनेश्वर निर्मलकर, डूगेश साहु , पोषण साहु , जितेन्द्र निर्मलकर , भाजपा महामंत्री प्रभात बैस , भाजपा नगर प्रभारी भोजराज चन्द्राकर , सांसद प्रतिनिधि मुलचंद सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहु , पूर्व पार्षद खिलेन्द्र चन्द्राकर , आई.टी.सेल प्रभारी कमलेश चन्द्राकर , वरिष्ठ जन शेखर चन्द्राकर , रामनारायण शर्मा , रंजीत साहु , दीपक चन्द्राकर , भारत ठाकुर , संजू चन्द्राकर , नरेन्द्र सोनी , भारत साहु , भारत भूषण पंचायन , अनूप यादव , किशोर यादव , कमल शर्मा , बादल चन्द्राकर , जितेन्द्र शर्मा , प्रकाश चन्द्राकर , प्रेमेन्द्र निर्मलकर , खिलेन्द्र साहु , फलेश निर्मलकर , सहित भाजपा एवं आरएसएस के कार्यकर्तागण, नगर-क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण कीर्तन शोभा यात्रा कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए।
