गीतिका पटेल की कलम से
________________________
चन्द पंक्तियाँ समर्पित है,
हमारे देश के वीर जवानों के नाम।

_________________________
🌹अमर जवान🌹
श्रद्धा सुमन करें हम अर्पण,
उन शहीदों के नाम पर।
जिनकी गाथा के चर्चे होते,
बच्चों बड़ों की ज़ुबान पर।
हाथ जोड़कर शीश झुकाकर,
करते हैं हम उनका वन्दन।
मानवता की ख़ातिर जान देकर,
रोक न पाए वे अपनों के रुदन।
दिन यूँहीं गुज़रते जाएँगे,
पल भी ऐसे ही गुज़र जाएँगे।
लेकिन जो हमारे लिए खास हैं,
वे तो खूबसूरत यादें बन रह जाएंगे।
आज फ़िर उन शहीदों को याद कर,
उनके नाम कुछ अनोखा दान करें।
शहीदों की शहादत के नाम अर्पण कर,
उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें।
_________________________
आपकी सखी
गीतिका पटेल “गीत
