राजिम:-नगर पंचायत राजिम के वार्ड नम्बर14 भक्तिन वार्ड में पुराने हनुमंत जी के मंदिर का जीर्णोद्धार एवम हनुमानजी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को किया गया ज्ञात हो कि श्रीमती पुष्पा गोस्वामी वार्ड पार्षद एवम सभापति नगर पंचायत राजिम के विशेष प्रयास से पुराने मन्दिर का जीर्णोद्धार करने का संकल्प वार्डवासियों द्वारा किया गया।,मूर्ति स्थापना से पूर्व ग्रामवासियों ने बाजे गाजे के साथ बाराती के रूप में भव्य स्वागत हनुमान जी का किया गया,तत्पश्चात यज्ञाचार्य के द्वारा हवन पूजन करके समस्त वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति में मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न किया गया।

उसके पश्चात खीर पुड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया।संध्याकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त मानस मण्डली श्री तुलसी के राम मानस परिवार राजिम जिला गरियाबंद के संतों द्वारा श्री राम कथा का रसपान कराया गया जिसमें सुंदरकांड के कथा प्रसंग पर चर्चा करते हुए व्याख्याकार श्रवण कुमार साहू ने कहा कि देह और विदेह के बीच में मायारूपी अथाह महासागर है, जिसमे सुरसा एवम लंकिनी जैसे काम ,क्रोध ,मोह,लोभ,अपनी मुँह फैलाये खड़े हुए हैं, इनसे मुक्ति केवल हनुमानजी दिला सकते हैं।

छत्तीसगढ़ी लोकविधा से सजे हुए लोकगायकों की इस सुरमई प्रस्तुति ने लोगो को ज्ञान ,भक्ति एवम अध्यात्म के त्रिवेणी संगम में सराबोर कर दिया, देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, श्री चोवाराम साहू, श्री झड़ीराम साहू, देवलाल साहू, हेमनाथ वर्मा,
