प्रभातफेरी निकालकर श्रीराम मंदिर निर्माणके लिए चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान…

राजिम :- ग्राम पंचायत लफंदी में शुक्रवार को सुबह राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान की टीम ने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू उपसरपंच नेहरू साहू के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ग्राम लफंदी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान योजना की टीम ने सुबह प्रभातफेरी निकालकर ग्रामवासियों के बीच जागरूकता फैलाई। ग्राम के निवासी श्रद्धा अनुसार समर्पण राशि समर्पित करेगें।जिला पंचायत सदस्य एवं आरएसएस के स्वयं सेवक चंद्रशेखर साहू व उपसरपँच नेहरू साहू ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पैसा एकत्र करना नहीं है। इसके द्वारा देश के सभी नागरिकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने मौका दिया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों की सहभागिता है। ग्राम पंचायत लफंदी के उपसरपंच नेहरू साहू ने बताया कि 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया यह अभियान श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह करने हेतु लोगो को प्रेरित करने के लिए हर घर पर दस्तक देगी और महाजनसंपर्क अभियान के बाद प्रत्येक हिंदू घरों में कार्यकर्ताओं की टोलियां संपर्क कर राम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग निधि एकत्रित करेगी। इसके तहत महा जनसंपर्क अभियान के द्वारा रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद, मानस मंडली,प्रभात भजन मंडली व समस्त हिन्दू संगठनों के माध्यम से कार्यक्रमों के द्वारा बाइक रैली व प्रभातफेरी निकालकर तमाम क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने लफंदी में प्रभातफेरी निकाली। राम मंदिर की बनने के घोषणा के साथ ही उसके निर्माण के लिए देशव्‍यापी धन संग्रह की मुहिम शुरू की गई है। इसी क्रम में फिंगेश्वर खंड के विभ‍िन्‍न ग्रामों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। शुक्रवार को लफंदी में जनसंपर्क के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डिगेश्वर वर्मा,कोमल साहू,डायमंड साहू,हिरामन साहू,नेमीचंद वर्मा,दयालु साहू,मुकुंद साहू,गजरु साहू,गौकरण साहू,रूपेश्वर साहू,पूरनलाल,प्रिंस साहू,दुष्यंत,दीपक साहू,अनिल साहू,सुनील साहू,अपूर्व साहू,सुमित साहू,खीरमोहन साहू,मानस साहू,रामचंद वर्मा,कृष्णकुमार,कुलेश्वर,दुष्यंत,सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।