महिला को बनाया हवस का शिकार आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे

महिला को बनाया हवस का शिकार आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे

यामिनी चन्द्राकर ब्यूरोचीफ खबर गंगा जिला गरियाबंद

गरियाबंद ::: गरियाबंद जिले की ग्राम कस में एक महिला के साथ जबरदस्ती करना युवक को महंगा पड़ा प्राथिया के रिपोर्ट पर गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी वेदमती दरियों ने 24 घण्टे के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कस ग्राम की है प्राथिया द्वारा 19/01/2021 सिटी कोतवाली पहुच कर बताया कि 17 तारीख की रात खाना खाकर सो रही थी तभी दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर दरवाजा खोलते ही ग्राम के ही मुकेश उर्फ लुकेश निषाद द्वारा जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाया उक्त घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा अपने परिवार वालो को दी गई पीड़िता द्वारा परिवार वालो के साथ सिटी कोतवाली पहुचकर अपने ऊपर घटित सारे मामले की जानकारी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी वेदमती दरियों को दी मामले की गभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा मामला पंजीबद्ध करते हुए घटना की जानकारी गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को देते हुए पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी वेदमती दरियों द्वारा टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गए और आज टीम द्वारा 24 घण्टे के अंदर ही आरोपी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के ऊपर धारा 458,376 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद वेदमती दरियों,सऊनि अजय सिंह,आरक्षक चुमेश्वर ध्रुव,दिलोचन रावटे, मुरारी यादव, शिवलाल तिर्की, भूषण नागेश, सतीस साहू, आशीष सपहा, रविशंकर सोनवानी,सत्यप्रकाश देवांगन,महिला आरक्षक श्रद्धा खूंटे, ईश्वरी साहू, की सराहनीय भूमिका रही।