विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीरामचंद्र जी की अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के प्रयास, मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत हुई बैठक…

मुकेश कश्यप@कुरुद:-विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीरामचंद्र जी की अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भारतवर्ष के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के प्रयास से “श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान” चलाया जा रहा है जिसमें दानदाता समर्पण भाव से जितना भी सहयोग देना चाहे वो देकर कूपन या रसीद प्राप्त कर सकते है।इसी उद्देश्य के तहत मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक कुरुद प्रखण्ड की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में रखी गई ,जिसमें कुरूद ग्यारह मंडलों में अभियान प्रमुख एवं निधि प्रमुख को इसकी जिम्मेदारी के साथ कूपन प्रदान किया गया।संघ ने प्रत्येक गांव में अपने चार संघियों को यह जिम्मेदारी दी है ।


बैठक में प्रमुख रूप से सुदामा राम (निधि प्रमुख जिला धमतरी) देव साहू (जिला अभियान प्रमुख) पोषण साहू (अभियान प्रमुख कुरुद प्रखंड) हरीश साहू भखारा (सह अभियान प्रमुख) जनक कुंभकार, मनोज नेताम, रेला राम, पोखन साहू, जितेंद्र मिलकर तरुण साहू, दीपक चंद्राकर, पेमेंद्र निर्मलकर, गिरिराज, गौतम जैन, शोभाराम, लोकेश, शिशुपाल, कमलेश चंद्राकर, टीकाराम, जयप्रकाश, डॉ लोकेश साहू, पुरुषोत्तम, एतेश निषाद, दीनदयाल उपस्थित रहे।