किसान आंदोलन के 23 वे दिन स्वामी विवेकानंद जयंती पर लक्ष्य मिलते तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया तथा आज 13 जनवरी को शाम 5 बजे तीनों काले कानून को जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे – श्याम मूरत कौशिक
किसान मजदूर महासंघ एवम् हम भारत के लोग संगठन का अनिश्चतकालीन किसान आंदोलन आज लगातार 23 वे दिन नेहरू चौक में जारी रहा।

आज धरना प्रदर्शन को किसान आंदोलन के नेता श्याम मूरत कौशिक, सीपीआई जिला सचिव का. पवन शर्मा, किसान नेता अंबिका कौशिक, एड सरदार राजदीप छाबड़ा, श्रीमती आशा सुबोध शिक्षिका एवम् कवित्री, सामाजिक कार्यकर्ता शिव सारथी, भोलाराम साहू एवम् सालिक राम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बनी सरकार की कमेटी पर ज्यादा भरोसा नहीं है क्योंकि सरकार 9 दौर की बातचीत हो चुकी है फिर भी सरकार तैयार नहीं है। और आगे भी सरकार पर ज्यादा भरोसा नहीं है , तीनों कानून को कुछ दिनों के लिए रोक लगाने के बजाय हमेशा के लिए रद्द करना चाहिए था। इसलिए जब तक तीनों किसान बिल रद्द नहीं होता और एमएसपी की गारंटी जब तक सरकार नहीं देती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा।

कल 13 जनवरी को शाम 5 बजे तीनों किसान विरोधी काले कानून को नेहरू चौक में सामूहिक रूप से जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगो से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
आज के प्रदर्शन में श्याम मूरत कौशिक, पवन शर्मा, अंबिका कौशिक, डा अशोक शीरोटे, आशा सुबोध, भोला साहू, प्रमोद नवरत्न, संजीत बर्मन,एड सरदार राजदीप छाबड़ा भोला राम साहू, सालिक यादव, दिनेश सीरिया, मनोज केशर, राजकुमार सूर्य, प्रखर चेलकर, चित्रलेखा, दिलेश्वरी वैष्णव, सनी कुमार, खोखर, किशोर, गणेश कोशले एवम् राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
