सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नवापारा राजिम में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई…

राजिम. इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री साहनी सर्, संस्था के प्राचार्य श्री नरेश यादव जी, तथा विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवम दीदियों के द्वारा स्वामी जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ववलित कर स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के प्राचार्य श्री नरेश यादव जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और साथ ही साथ स्वामी जी के आदर्शों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।। संकुल समन्वयक श्री साहनी सर् जी ने कहा कि स्वामी जी ने भारत के साथ साथ समस्त विश्व मे हिंदुत्व तथा भाई चारे की भावना को आगे बढ़ाया है।

। संस्था के परीक्षा प्रमुख श्री वर्मा जी ने स्वामी जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी जी ने जिस प्रकार युवावस्था में धार्मिक और हिंदुत्व की भावना को आगे बढ़ाया उसी प्रकार आज भारत देश की युवाओ को भी आगे बढ़कर कार्य करना चाइये। इस अवसर पर संस्था के आचार्य एवम दीदीया नरेंद्र साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, वाल्मीकि धीवर, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, शेखर देवांगन, खिलेश साहू, संजय सोनी, अजय देवांगन, श्रीमती रेखा जैन, लछमी निषाद, रोशनी देवांगन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ दीदी श्रीमती रेखा जैन ने किया।।