सरपंच संघ ने मुख्यकार्यपालन अधिकारी को हटाने क्षेत्रीय विधायक और राज्यपाल को लिखा पत्र…

यामिनी चन्द्राकर/ छुरा, गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड छुरा के सरपंच संघ द्वारा जनपद पंचायत छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके स्थान्तरण की मांग राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के साथ राज्यपाल महोदया से की है सरपंचो ने छुरा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रूचि शर्मा पर आदिवासी विकासखण्ड के महिला सरपंचो से दुर्व्यवहार के साथ निर्माण कार्यो में कमीशनखोरी जानबूझ कर पंचायतो में किये गए निर्माण कार्यो की राशि भुगतान रोकने के साथ सरपंचो को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है सरपंच संघ द्वारा मुख्यकार्यपालन अधिकारी की कार्यशैली से परेशान होकर मनरेगा आफिस के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठ गए है ब्लाक के 74 पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा अपनी मांगों को लेकर पहले से ही हड़ताल पर बैठे और अब सरपंच संघ द्वारा भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ जाने से पूरे 74 पंचायत में तालाबन्दी से पंचायत क्षेत्र के ग्रमीणों को पंचायत के कार्यो के लिए भटकना पड़ रहा है तो वही शासन की महती योजना नरवा घुरवा बाड़ी रोजगार गारंटी योजना गौठान निर्माण सहित पंचायतो में होने वाले सारे कार्यो में लगाम लग चुका है.

इस सम्बंध में सरपंच संघ छुरा के उपाध्यक्ष बीगेन्द्र ठाकुर ने बताया कि जब से छुरा जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा पदस्थ हुई है तब से एक बार भी सरपंच संघ का बैठक नही ली है अगर किसी समस्या के समाधान के लिए उनको फोन लगाया जाता है स्पस्ट शब्दो मे यह कहा जाता है की मुझे फोन मत लगाया करो जो बात है वो लिखित आवेदन कार्यालय में दिया करो साथ ही महिला सरपंचो से भी ठीक से बात नही करती जिसके कारण महिला सरपंचो में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के प्रति काफी आक्रोश है बीगेन्द्र ठाकुर ने आगे कहा कि जब तक मुख्यकार्यपालन अधिकारी का तबादला नही हो जाता तब तक हम समस्त सरपंच यह हड़ताल जारी रखेंगे।

 

क्या कहते है जनप्रतिनिधि जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति लक्ष्मी साहू सरपंच संघ के हड़ताल को समर्थन देने धरना स्थल पहुचकर कहा कि जिला से तो काम यहां आ जाता है परंतु यहा समय पर अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यो मूल्यांकन नही होने के कारण ब्लाक के सरपंचो को राशि नही मिलने से सरपंचो को मटेरियल सप्लायरों को ब्याज तक देने के साथ जलील होना पड़ता है पहले भी मनरेगा के तहत बन रहे सामुदायिक भवन का राशि जून माह में आ गया है लेकिन अधिकारियों द्वारा रिकार्ड जिला पंचायत को नही भेजने के कारण राशि रुका हुआ है यही हाल देवगुड़ी गौठान का भी है और यहां सरपंच लोग सब परेशान है मैं अपने क्षेत्र के साथ हु क्योंकि मैं भी पहले सरपंच रह चुकी हूं सरपंचो लोग सीधे ग्राम के जनता से जुड़े होने के कारण ग्रामवासियो को जवाब देना पड़ता है अतः मै यहा के धीमी निर्माण गति का विरोध करती हूं। इस समंध में छुरा विकासखण्ड के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रुचि शर्मा से चर्चा करने पर उन्होंने सरपंच संघ द्वारा उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप को निराधर बताते हुए कहा कि मुझे पता है कि कुछ सरपंचो द्वारा संघ को मोहरा बनाकर मेरे स्थान्तरण की योजना बनाई गई है ये वही सरपंच है जिनके विरुद्ध मैंने विभागीय जांच के लिखी हु वैसे भी इस हड़ताल में सभी सरपंच शामिल नही है और वैसे भी मैं खुद अपने क्षेत्र के पंचायतो का दौरा करती हूं पिछले दिनों मैं स्वयं कई पंचायतो का दौरा कर ग्रामीणों की मांग पर मैंने स्वंम ग्रामीणों का मनरेगा मांग पत्र भरा है ताकि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।