गुजरा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13 से…

मुकेश कश्यप@ भखारा:-ग्राम गुजरा में स्व श्री ओमप्रकाश साहू की स्मृति में भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 13जनवरी से 18 जनवरी तक किया गया है ,उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नीशु चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी होंगे।अध्यक्षता गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य करेंगे ।विशिष्ट अतिथि शांति बाई ध्रुव सरपंच गुजरा,दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य,कमलनारायण साहू विधानसभा सचिव कुरुद,गोपालराम साहू भूतपूर्व शिक्षक, महेत्तर राम साहू उपसरपंच एवं समस्त पंचगण रहेंगे।

स्पर्धा में प्रथम इनाम 10000 रुपए व शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए व शील्ड है।इसमे भाग लेने के लिये क्षेत्र और आसपास की टीमो को प्रतिभा कौशल दिखाने आमंत्रित किया गया है।आयोजन को सफल बनाने में युवा संगम समिति के सभी सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी काफी जोर-शोर से लगे हुए हैं ,जिसमें प्रमुख रूप से तामेश्वर सोनकले, दुर्गेश ध्रुव ,गुलशन कुमार ,भोजराज ,द्रोणाचार्य ,खूब लाल सेन ,गोपेंद्र दावना, शिवचंद साहू, खिलेश सोनकले ,कृष्णकांत कुंजाम ,तेजराम, खेमलाल आदि शामिल है ।यह क्रिकेट आयोजन युवा संगम समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग से किया जा रहा है.