भेंड्रा मे क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़, खेलकूद से मनुष्य की मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है- श्री साहू…

मुकेश कश्यप@कुरुद:- ग्राम भेंड्रा में भव्य रात्रि कालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार शाम को हुआ। मुख्य अतिथि गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य एवं अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना कर विधिवत इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री साहू ने कहा कि खेलकूद से मनुष्य की मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने सभी लोगों को नए वर्ष की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।उदघाटन अवसर पर साहू जी को अपने बीच पाकर ग्रामवासी बहुत गदगद हुए एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

इस अवसर पर अमरदीप साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण, नंदकुमार साहू अध्यक्ष सहकारी समिति गातापार ,दयाराम साहू पूर्व जनपद सदस्य धमतरी ,निहाल सिंह साहू पूर्व जनपद सदस्य कुरूद, चंद्रसेन साहू पोस्ट मास्टर ,सोहन लाल साहू ,परमेश्वर साहू ,महेंद्र साहू, पुरेंद्र कुमार साहू, भूपेश यादव ,नीलकमल साहू, लेखराम साहू ,आयोजक समिति सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।