गरियाबंद: ग्राम छुईहा घटारानी मार्ग की पुलिया धान से भरी लोडिंग गाड़ी चलने से नीचे दबे जा रहें हैं। कभी दुर्घटना घटित होने की संभावना. जिला धान संग्रहण केन्द्र कुण्डेल भाटा ग्राम फुलझर जमाही धुरसा कसेरूडीह छुईहा आदि गांवों से होकर ट्रक से भरी लोडिंग वाहन चलने से रोड और पुलिया की स्थिति बहुत खराब हो गई है.

इस पर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है पिछले पांच सालों से ट्रक से भरी वाहन लोकल रोड में चल रही है। तरीघाट पुलिया निर्माण अधुरा पड़ा है ट्रकों का आवागमन लोकल रोड से होकर चल रही है। जिससे ग्रामीण जन परेशान हैं अगर छुईहा घटारानी रोड पर ट्रकों की आवागमन को नहीं रोका गया तो पुलिया पर दुर्घटना घटित होने की संभावना है।
