शिवसेना जिला की बैठक संपन्न  शिवसेना सचिव संघ रोजगार संघ के समर्थन में आये आगे

शिवसेना जिला की बैठक संपन्न
शिवसेना सचिव संघ रोजगार संघ के समर्थन में आये आगे

खबर गंगा ,परमेश्वर कुमार साहू संभाग ब्यूरो   3 जनवरी 2021

माननीय धनंजय सिंह परिहार शिवसेना प्रदेश प्रमुख के आदेशानुसार आज दिनाक जनवरी 2021को गायत्री मंदिर गरियाबंद में बैठक में नवनिर्वाचित शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुकेश पान्डे जी के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ तथा अध्यक्ष महोदय द्वारा निम्न पद का विस्तार किया। जिला उपाध्यक्ष पद पर विष्णु साहु फिन्गेश्वर ब्लाक में बेलर से अशोक जगत उपाध्यक्ष, गरियाबंद से महासचिव गोकुल पटेल फिन्गेश्वर ब्लाक प्रभारी द्वारिका साहु को नियुक्त किया। साथ ही सभी पदाधिकारी अनिश्चित कालिन हड़ताल पर बैठे सचिव रोजगार सहायक को समर्थन दिया गया। यह जानकारी विष्णु साहु द्वारा दिया गया।