झेरिया यादव समाज का नववर्ष मिलन 1 जनवरी को बोड़रा में…

मुकेश कश्यप@ कुरुद:-छ. ग.झेरिया यादव समाज जिला धमतरी के नववर्ष मिलन समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक ग्राम बोड़रा में श्री भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष के निवास में 01 जनवरी दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे से रखा गया है।

जिसमे मुख्य रूप से नववर्ष मिलन एवं गतवर्ष की सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा तथा जिला स्तर पर आदर्श विवाह का आयोजन और सदस्यता अभियान के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा किया जाएगा। अत: उक्त बैठक में मंडल,ब्लाक तथा जिला पदाधिकारियों के उपस्थिति की अपील अनूप कुमार यादव जिला प्रचार मंत्री धमतरी ने की है।