कोयलीबेड़ा विकासखंड पांचवी अनुसूची क्षेत्र करकाघाट और तुमिरघाट से बीएसएफ कैंप हटाने की मांग को लेकर सर्वसमाज के बैनर तले रैली निकाल कर एसडीएम पखांजूर को ज्ञापन सौंपा है। और पिछले 6दिनों से बीएसएफ कैंप हटाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे कोयलीबेड़ा विकासखंड के लोगों ने महिने भर के भीतर बीएसएफ कैंप नहीं हटी तो फिर से जंगी प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

वहीं प्रशासन की ओर पखांजूर तहसीलदार शेखर मिश्रा और एसडीएम धनंजय नेताम ने अपना पक्ष रखा। आंदोलनरत लोगों ने कहा कि जहां बीएसएफ है, वह देव स्थल है। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने भुरसा मांझी का गुड़ी और 37गांव के लोग जिस साजा पेड़ पर पूजा अर्चना करते थे। जिसे उखाड़कर फेंक दिया है, ये पूरी तरह से अपमान है, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने धरना स्थल पर कहा कि राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कैंप हटाने की एक महिने का अल्टीमेटम दिये हैं। इसके बाद भी बीएसएफ कैंप नहीं हटी तो फिर सभी लोगों को सूचित कर बड़ी आंदोलन करेंगे। लेकिन सर्व समाज इस अवधि में मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलकर बीएसएफ कैंप हटाने की मांग करेंगे। तब तक धरना प्रदर्शन स्थगित रहेगी। इन्होंने इतने दिनों तक धरना प्रदर्शन हेतू दूर दूर से आकर शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है.

