धमतरी. राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में धमतरी कुरूद भखारा के सैकड़ों किसान तीनों दमनकारी कृषि बिल की वापसी और एमएसपी की गारंटी देने वाली कानून की मांग को लेकर महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू के निवास का घेराव करेंगे साथ ही कृषि बिल की वापसी सहित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम सांसद महोदय को सौंपा जाएगा।
किसान मोर्चा के अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा पारित तीन दमनकारी कृषि बिल के वापसी एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून देने की मांग के लिए दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसानो द्वारा की जा रही किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वधान में 27 दिसम्बर दिन रविवार को बस स्टैण्ड महासमुंद में सुबह 11 बजे इकट्ठा होकर रैली के रूप मे तुमगांव- चौक नेहरू चौक – तहसील कार्यालय होते हुए बरौंडा चौक से रैली के रूप में सांसद चुन्नीलाल साहू निवास का घेराव कर कृषि बिल को वापस लेने ज्ञापन सौंपकर इस षड्यंत्र कारी कृषि बिल के प्रभाव पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा आंदोलन में सभी किसान भाइयों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान आंदोलन को सफल बनाने की अपील किया है।

