कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं…

मुकेश कश्यप@ कुरुद – नगर के प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर को पार्षद तथा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

श्री चंद्राकर के जन्मदिवस के मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सहित पार्षद व कार्यकर्तागण सौजन्य मुलाकात कर श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंट कर मुह मीठा करा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद साहू,पार्षद एवं सभापति मनीष साहू , सभापति रोशन जांगड़े, पार्षद एवं विधानसभा युकां अध्यक्ष व देवव्रत साहू, सभापति चुम्मन दीवान, पार्षद प्रतिनिधि बसन्त साहू, जनपद सभापति रविंद्र साहू, नगर पंचायत सीएमओ मनोज जायसवाल,योगेश चंद्राकर, ऐश्वर्य साहू ,तुकेश साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।