बीजापुर, कोमटपल्ली से माओवादियों का डम्प बरामद…

जिला बीजापुर
▪️थाना पामेड़, एसटीएफ एवं कोबरा 204 की संयुक्त कार्यवाही, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 22.12.2020 को थाना पामेड़ से जिला बल, एसटीएफ एवं कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी कोमटपल्ली, गादीगुड़ा, धरमावारम की ओर निकली थी ।

अभियान से वापसी के दौरान दिनांक 24.12.2020 को कोमटपल्ली से माओवादियों का डम्प बरामद किया गया । सामग्री की सुरक्षित चेकिंग करने पर बोरा, पिटठू एवं प्लास्टिक बैग में रखे दवाईयां, साहित्य, वर्दी, बैटरी, मल्टीमीटर, एसएलआर का राउण्ड, खाली खोखा एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ । जिसमें अधिकतर दवाईया दर्द निवारक इंजेक्शन व बुलेट इंजरी के समय उपयोग मे आने वाली दवाईयां है । इसके अलावा सर्दी जुकाम, मलेरिया की दवाईयां भी पाई गई.

ईश्वर सोनी बीजापुर, की रिपोर्ट.