थाना मैनपुर पुलिस की बडी कार्यवाही।
गरियाबंद – ऑपरेशन निश्चय अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं अति. पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ है। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों एवं चेक पोस्टों पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। जिसके परिपालन में आज दिनांक 06.10.2026 को
*थाना मैनपुर* पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की उडिसा देवभोग झरियाबहरा से मैनपुर कि ओर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ का परिवहन कर खरीद-बिक्री कर रहा है, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मैनपुर द्वारा पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य मार्ग एनएच 130 सी रेस्ट हाउस मैनपुर के पास जाकर घेरा-नाकाबंदी लगाकर मुखबीर के बताये मोटर सायकल चालक को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित बैरवा पिता नंदकिशोर बैरवा उम्र 20 वर्ष साकिन प्रेमनगर अफोर्ट टेबल आवासीय योजना थाना उद्दोगनगर जिला कोंटा राजस्थान का रहने वाले बताये जिनके कब्जे से मोटर सायकल काला रंग होन्डा शाईन साईन क्रमांक RJ-20BN-9588 के पेट्रोल टंकी के उपर मे एक टील ब्लु कलर कि बेग अंदर खाखी टेप ओर सफेद कपडा से पेक किया हुआ मादक पदार्थ गांजा मादक पदार्थ गांजा वजन 10 कि0 238 ग्राम किमती 500000/रु व मोटर सायकल किमती 110000/ रू कुल किमती 6,10000/ रू को विधिवत् जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य विधिविरूद्व पाये जाने से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया तथा धारा 20 (ब) NDPS एक्ट तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत् गिरफता्र कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
रोहित बैरवा पिता नंदकिशोर बैरवा उम्र 20 वर्ष साकिन प्रेमनगर अफोर्ट टेबल आवासीय योजना थाना उद्दोगनगर जिला कोंटा राजस्थान
*जप्त सामग्री -*
1.अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन 10.238 कि0लो0 किमती 500000/रु ।
2. मोटर सायकल काला रंग होन्डा शाईन साईन क्रमांक आरजे-20 बीएन-9588 किमती 110000/ रू *कुल किमत 6,10000/ रू।*
