नीलोखेड़ी :- विधानसभा नीलोखेड़ी में शहर के विकास को गति देने की दिशा में सोमवार को करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। स्थानीय विधायक भगवान दास कबीरपंथी एवं नगरपालिका नीलोखेड़ी की चेयरमैन श्रीमती सनमीत कौर आहूजा व विद्यायक जी ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।आज सोमवार 28 सितंबर 2026 को प्रातः करीब 11:30 बजे पॉलीटेक्निक चौक से इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों के तहत शहर में पाइपलाइन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास कार्यों के शुरू होने से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों एवं गणमान्य लोगों में उत्साह का माहौल रहा। नगरपालिका चेयरमैन सनमीत कौर आहूजा तथा चेयरमैन प्रतिनिधि सतनाम सिंह आहूजा ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लोकप्रिय विधायक भगवान दास कबीरपंथी का भी आभार व्यक्त किया।चेयरमैन सनमीत कौर आहूजा ने कहा कि विधायक भगवान दास कबीरपंथी की देखरेख एवं मार्गदर्शन में नीलोखेड़ी शहर विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव राहुल सैनी, नगरपालिका कर्मचारी, भाजपा पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुकेश भारती, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलबीर मराठा, मदन लाल, चमेल सिंह, जय भगवान सीकरी, सोशल मीडिया प्रमुख काला सीकरी , कृष्ण बुटाना, बलकार यूनिसफ़र, नरेश चुग, कपिल बख्शी, अर्जुन पूर्व पार्षद, लवली कुकरेजा, एवंभाजपा कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य नागरिक पार्षद आदि मौजूद रहे। विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर उपस्थित लोगों ने खुशी जताई और शहर में आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।
