कांकेर – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान—सेवा मेरा योगदान’ के तहत कांकेर जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार को नरहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 28 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एक स्थानीय रक्तदाता लक्ष्मी साहा ने भी रक्तदान किया।शिविर के अवसर पर डॉ. आर.के. ठाकुर, बीडीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भानुप्रतापपुर में 20 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम
भानुप्रतापपुर में रविवार, 20 सितंबर को एसएसबीई परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
