NSUI अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होने पर विक्रम मल्लिक ने जताया आभार

NSUI अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में विक्रम मल्लिक की नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विक्रम मल्लिक ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज वादवानी, NSUI जिला अध्यक्ष सुमित राय, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास, पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सुप्रकाश मलिक एवं अमर मंडल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। वे वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन में छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा NSUI को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

विक्रम मल्लिक ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।