शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति संबंधी मांगों को लेकर किया एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

प्रभात पथ ( पखांजूर ) – शिक्षक साझा मंच के बैनर तले नवीन शिक्षक संघ, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं सर्व शिक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिक्षकों द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सेवा सुरक्षा पदयात्रा (रैली) का आयोजन किया गया।

शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, पदोन्नति में TET की अनिवार्यता समाप्त करने, विभागीय B.Ed. कराए जाने, वेतन विसंगति दूर करने तथा प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना कर संपूर्ण लाभ एवं पुरानी पेंशन प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति प्रक्रिया में TET की अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना कर सभी सेवा लाभ प्रदान किए जाने की मांग की गई।

विभिन्न शिक्षक संगठनों ने दिया समर्थन

धरना स्थल पर टीचर एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ एवं संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं साथी शिक्षक भी समर्थन देने पहुंचे। इनमें अशोक मृधा, रामभुवन वर्मा, रंजीत कर, हरीश नेताम सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षक साझा मंच की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षक हितों के लिए एकजुटता प्रदर्शित की

इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच की ओर से बलविंदर कौर, मुकेश कुमार रावटे, होरीलाल साहू, गौतम मंडल, मुकेश कुमार जांगड़े, लुकेश्वर साहू, शिवनारायण बघेल, रमेश कुमार ध्रुव, जैसिंह चंद्रवंशी, फगुवा राम भुआर्य, किरण कश्यप, रूपा मरकाम, श्वेता भोसले, रितिका कावड़े, गुरुदास बनर्जी, गोपाल सरकार, चंदू राम साहू, ओमेश्वरी नेताम, रितेश्वर साहू, उमेश कुंजाम, शिशिर सरकार, भोज साहू, ममता दुग्गा, संजू ।