शिक्षक का शव तालाब में मिला, विधायक ने दिए जांच के आदेश

वाड्रफनगर/बलरामपुर –  प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुगवा में पदस्थ प्राथमिक शाला शिक्षक अमृतलाल पंडो* का शव बुधवार को ग्राम आसनडीह चपोता स्थित ससुराल के पास तालाब में मिला।

जानकारी के अनुसार अमृतलाल पंडो अपने साले रामाशंकर पंडो के घर रुके हुए थे। बुधवार सुबह घर के बगल में स्थित छोटे तालाब में ग्रामीणों ने उनका शव तैरता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना से परिवार में शोक है। मृतक की पत्नी राजकुमारी और दो बच्चे हैं।सूचना मिलने पर प्रतापपुर विधायक *शकुंतला सिंह पोर्ते* मृतक के निवास और ससुराल आसनडीह चपोता पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।विधायक ने प्रशासन को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

*पुलिस का कहना है* कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।