बिलासपुर – स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज स्कूल दयालबंद के पूर्व प्राचार्य रहें स्व:एम.सिन्हा(भूतपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर)की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में मेरिट स्टुडेंट स्कालरशिप समारोह आयोजित किया गया
इस अवसर पर उनके परिवार जनों की तरफ से कक्षा 12मे सर्वाधिक अंक 95%पायल साहू विनोद कुमार तम्बोली 94%अंकतथा कक्षा 10मे 95%अंकपलक बाजपेयी 88%अंकलेकर अभिषेक श्रीवास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी को सम्मान स्वरूप 10000/-दस हजार रुपए की नगद राशि दिया गया इस मौके पर सिंहा सर के सुपुत्र श्री तारकेश्वर सिंहा ने मिष्ठान वितरण सभी बच्चों को किया गया|
अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्था की प्राचार्य डॉ चंदना पाल मैडम ने कहा कि माता पिता को जो बच्चे सम्मान करते है वही बच्चे सफलता की ओर बढ़ते चलते है कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अरविन्द पाण्डेय व्याख्याता ने किया और आभार व्यक्त श्री वीरेन्द्र यादव ग्रंथपाल द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री विजय सोम,श्री हाशमी सर श्री सविता शुक्ला श्री महेन्द्र आनंद सर श्री पी.के.सोनार, श्री राजेश नामदेव श्री भास्कर पुडके श्री चंद्र कांत केसी श्री सुधीर मुलकावार श्री अतुल वर्मा श्रीमती नीलम चौधरी श्रीमती अर्पणा सारखेल श्रीमती स्मृति तिवारी, श्रीमती पी.कविता, आदि शिक्षक गण उपस्थित थे उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी.
एम.एन.सिन्हा सर की स्मृति में मेरिट विघार्थी स्कालरशिप समारोह संपन्न
