( भुवनेश्वर ओडिशा में हुई ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता )
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल में स्थित दंतेवाड़ा जिले की लोह नगरी किरंदुल जहाँ एक तरफ देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी के कारण और बैलाडीला की बैल की डील से दिखने वाली पहाड़ियों की वजह से प्रसिद्ध हैं तो वहीं दूसरी तरफ किरंदुल नगर के साथ साथ बस्तर संभाग के युवाओं के देश विदेश में खेल में परचम लहराने वाले युवक युवतियों के कारण भी आज किरंदुल को खेल की दुनिया में जाना पहचाना जाने लगा है । इस ही कड़ी में बैलाडीला की सानिका मिश्रा ने भुवनेश्वर ओडिशा में सम्पन्न हुए ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर बैलाडीला के साथ साथ बस्तर संभाग को भी गौरान्वित किया है ।उल्लेखनीय हैं कि सानिका मिश्रा किरंदुल नगर के पूर्व सरपंच और वरिष्ठ ठेकेदार डी एन पांडेय की नातिन हैं ।
