पेपर लीक माफियाओं को सत्ता का संरक्षण, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

राजिम :- अ.भा. कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के निर्देश पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में एक विशेष पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डां चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रथम पंचायत विकास मंत्री एवं पूर्व राजिम विधायक अमितेष शुक्ल विशेष रूप से शामिल होकर पेपर लीक देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ ये सुनियोजित सामूहिक अपराध है विषय पर विस्तार से चर्चा की। पत्रकारवार्ता में नेता द्वय ने कहा कि पेपर लीक अब एक राष्ट्रीय महामारी बन चुका है। मोदी सरकार के कार्यकाल में 150 से अधिक पेपर लीक एवं 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रताड़ित एवं प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि नीट, आई आई टी, जेईई से लेकर भर्ती परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। नीट 2 के परिणामों से दुखी होकर छत्तीसगढ़ की बेटी सुरला हारिका राव की आत्महत्या के लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार जिम्मेदार है। नेत द्वय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिक्षा माफियों का सत्ता का संरक्षण जितनी बड़ी चोरी उतना बड़ा इनाम भाजपा का यही फंडा है। अमितेष शुक्ल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज उठा रहे हैं और कांग्रेस सड़क से सदन तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक माफियाओं पर कार्यवाही नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता यह संघर्ष जारी रहेगा।