( किरंदुल परियोजना से महाप्रबंधक एमएंडएस पी प्रसाद हुए रिटायर )
किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल किरंदुल परियोजना से महाप्रबंधक पी प्रसाद एम एंड एस की सेवानिवृत्त पश्चात तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल के द्वारा नगर के हृदय स्थल पर मौजूद श्री श्री भगवान बालाजी मंदिर में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्य के दौरान उनके 20 सालों के कार्यकाल की उपलब्धि को याद करते हुए उनको भावभीनी विदाई दी गई । इस दौरान तेलगु कल्चरल एसोसिएशन किरंदुल के अध्यक्ष गणपत नायडू ,सचिव सन्मुख राव ,रेखा सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति रही ।
