किरंदुल — एनएमडीसी लिमिटेड की बैलाडीला आयरन ओर माइन्स, किरंदुल कॉम्प्लेक्स परियोजना को होटल रेडिशन ब्लू, उद्योग विहार, गुरूग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित ईएसजी और ईएचएस लीडरशीप फोरम सम्मेलन में द्वितीय ऑनर्ज एक्सीलेन्स अवार्डस-2026 में धातु एवं खनन क्षेत्र में *पर्यावरण कार्यों की उत्कृष्टता के लिए डायमंड अवार्ड और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह दोनों पुरस्कार किरंदुल परियोजना की ओर से के.पी.सिंह, मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन एवं देबब्रत मंडल, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यावरण ने ग्रहण किया। इस समारोह में देशभर के उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज शामिल हुए।इस अवार्ड्स के माध्यम से एनएमडीसी लिमिटेड की पर्यावरण विकास कार्यों एवं स्वास्थ्य व सुरक्षा कार्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता दी गई, जो विभिन्न परियोजनाओं और पहलों के जरिए प्राप्त की गई है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक और के.एल.नागवेणी, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई दी है।
