गौ सेवा समिति की पहल – मूक जीवों के लिए चौक चौराहों पर रखे हौज

किरंदुल — किरंदुल नगर में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए गौ सेवा समिति किरंदुल ने गौ माता और अन्य मूक जीवों के लिए जल सेवा का बीड़ा उठाया है। समिति द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सीमेंट के पक्के पानी के गमले रखे जा रहे हैं ।

समिति के सदस्यों द्वारा सीमेंट के गमलों को तैयार कर सभी गमलों पर नारंगी रंग करके ‘गौ सेवा समिति किरंदुल’ लिखा गया है।उल्लेखनीय हैं किगौ सेवा समिति किरंदुल के सदस्यों ने खुद गमलों की फिनिशिंग और रख-रखाव का काम किया।समिति के सदस्यों ने रविवार जानकारी दी थी कि यह केवल शुरुआत है, आगे और गमले लगाए जाएंगे।प्रथम चरण में किरंदुल शहर के 15 प्रमुख स्थानों पर सीमेंट के बड़े गमले रखे जाएंगे।इनमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास, बाजार चौक, मंदिर परिसर, गौशाला मार्ग और नगर के बाहरी इलाके जहां आवारा पशुओं का आवागमन अधिक रहता है । इस ही तारतम्य में गौ सेवा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को किरंदुल नगर के सभी चौक चौराहों पर मूक जीवों के लिए हौज रखे ताकि भीषण गर्मी में जीव अपनी प्यास बुझा सके । इस दौरान गौ सेवा समिति के विकास स्वामी ,पूर्णिमा अवस्थी के साथ साथ बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ,तहसील साहू समाज के अध्यक्ष टीकम साहू भी उपस्थित रहे ।