महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा के एक घर में गिरी आकाशीय बिजली
बाघामुड़ा निवासी प्रज्ञानंद देवांगन के घर में सुबह 4 बजे आकाशीय बिजली गिरी ।
आकाशीय बिजली गिरने से घर में तुरंत आग लग गया धीरे धीरे आग की लपटों न पूरे घर को जला कर खाक कर दिया ।
दमकल गाड़ी के पहुंचने तक आग काफी फैल गया था ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
लगभग 8 से 10 लाख रुपए के सामान जलकर खाक हो गए है ।
प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकल के बैग बनाने का काम करता है आकाशीय बिजली गिरने से सारा सामान भी जल गया है ।
आकाशीय बिजली गिरने के समय घर में प्रज्ञानंद देवांगन सहित 5 सदस्य घर में मौजूद थे । पत्नी नंदनी आग से झूलस गई है जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया ।
