किरंदुल अंग्रेजी शराब दुकान से अवैध तस्करी – प्रेस का स्टिकर लगा कारों से हो रहीं अवैध तस्करी 

( सीजी 10 AT 2244 कार में पाई गई 25 पेटी शराब ) 

( किरंदुल की शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान से ली गई 25 पेटी शराब ) 

 किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल और बचेली की अंग्रेजी शराब दुकानें हमेशा से ही विवादों के घेरे में पाई जाती हैं । विगत कुछ दिनों पहले ऑन लाईन खरीदी बिक्री के घोटाले ने भी जिले दंतेवाड़ा में काफी सुर्खियां बटोरी थी जिस कारण दंतेवाड़ा जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता के कारण उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी । परंतु उसके बाबजूद भी किरंदुल और बचेली की अंग्रेजी शराब की दुकानों से ग्रहण हटने का नाम ही नहीं ले रहा है । आज ताजा मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार किरंदुल की अंग्रेजी शराब दुकान से एक मराजो कार नम्बर सीजी 10 -ए टी – 2244 कई अंग्रेजी शराब की पेटियों को अवैध रूप से लेकर जा रही थी । जिसकी जानकारी मिलने पर किरंदुल पुलिस के स्टाफ ने उस कार को पकड़ कर और उसमें रखी अवैध शराब को किरंदुल थाना में में जमा कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।