बिना लाइसेंस संचालित ढाबे पर कार्रवाई, ग्रेवी का नमूना जांच हेतु भेजा गया

महासमुंद – अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुंद  उमेश कुमार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा के निर्देश पर प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोई एवं खाद्य निरीक्षक पिथौरा  दिव्यांशु देवांगन द्वारा आज फर्म मेसर्स अवतार ढाबा, एन.एच.-53, टप्पा सेवईया, पिथौरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र एवं जल परीक्षण रिपोर्ट का संधारण नहीं पाया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि फर्म द्वारा बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर फर्म संचालक को बिना खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन के खाद्य कारोबार नहीं करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही प्राप्त शिकायत के आधार पर ढाबे से खाद्य पदार्थ ग्रेवी (खुला) का विधिक नमूना संकलित कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।