अरंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आज दिनांक 08/05/2026 को ग्राम पंचायत – अरंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बीजोपचार, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल, नैनो यूरिया और नैनो DAP, फसलों में कीट -बीमारियों का नियंत्रण के उपाय, Agristack एवं PM kisan में नवीन पंजीयन की जानकारी प्रदान किया गया जिसमें कृषि विभाग,उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं के साथ साथ समसामयिक विषयों पर किसानों के बीच चर्चा कि गयी जिसमें ग्राम पंचायत अरंड के सरपंच श्रीमति चम्मन किशोर साहू जी, कृषकगण, जनप्रतिनिधिगण , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के आर वर्मा जी, कृषि विकास अधिकारी श्री एन के कश्यप जी, कृषि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ पद्यशाली जी,  देवेन्द्र देवांगन जी , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  हरीश कुमार पाण्डेय जी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्वेता साहू , ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी  मुकेश कुमार साहू जी,कृषि मित्र  सुशील कुमार साहू एवं विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।