भेंडरी का ‘चलता-फिरता’ अस्पताल—MBBS की आड़ में मरीजों की जान से खिलवाड़!

स्थान: भेंडरी, जिला: धमतरी

धमतरी: जिले के भेंडरी गांव में इन दिनों एक ‘अजूबा’ डॉक्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। नाम है हेमंत पटेल, जो दावा तो करते हैं कि वे किसी MBBS डॉक्टर के संरक्षण में क्लिनिक चला रहे हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली देखकर अच्छे-अच्छे विशेषज्ञों के पसीने छूट जाएं।

50 से पार मरीजों का आंकड़ा, सेवा या व्यापार?

हैरानी की बात यह है कि हेमंत पटेल साहब दिन भर में 50 से भी ज्यादा मरीजों की नब्ज टटोल लेते हैं। लोग बताते हैं कि वे गांव की गलियों मे घूम-घूम कर मरीजों की तलाश करते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या डॉक्टरी का पेशा अब घर-घर जाकर सामान बेचने जैसा हो गया है?बिना डिग्री के धड़ल्ले से ‘एडमिट’ करने का खेलसूत्रों के मुताबिक, हेमंत पटेल का साहस यहीं नहीं रुकता। उनके क्लिनिक में बाकायदा मरीजों को भर्ती (Admit) भी किया जाता है। नियम कहते हैं कि बिना वैध डिग्री और पर्याप्त मेडिकल सेटअप के किसी मरीज को एडमिट करना गैर-कानूनी है। तो क्या हेमंत पटेल को कानून का डर नहीं? या फिर उन्हें किसी बड़े रसूखदार का हाथ प्राप्त है?प्रशासन की चुप्पी पर सवाल:क्या धमतरी का स्वास्थ्य विभाग इस बात से अनजान है कि एक व्यक्ति बिना किसी ठोस डिग्री के अस्पताल खोलकर बैठा है?किसी MBBS के नाम का सहारा लेकर क्या कोई भी जानलेवा इलाज करने के लिए स्वतंत्र है?अगर इलाज के दौरान किसी मरीज के साथ अनहोनी हो गई, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा—हेमंत पटेल या वो विभाग जिसने आंखें मूंद रखी हैं?भेंडरी की जनता अब इस ‘सुपर-फास्ट’ डॉक्टर की हकीकत जानने को बेताब है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब नींद से जागता है और इस अवैध दुकान पर ताला लगाता है।