PMGSY सड़क निर्माण में अनियमितता: कोर क्षेत्र के ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत , इधर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने भी PMGSY के सड़क – पुलियो की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी.
ग्रामीणो ने कहा खेतो की धूल एंव मिट्टी से बन रही सड़क , बरसात में समस्याओं का करना पड़ेगा सामना.
बीजापुर – जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़े काकलेड़, छोटे काकलेड़, ईरपागुटा एवं एडापल्ली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि सड़क निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
नियमानुसार उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपयोग करने के बजाय सड़क किनारे की मिट्टी और धूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सड़क की निर्धारित मोटाई भी कम रखी जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आगामी बारिश के दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार का निर्माण न केवल शासकीय धन का दुरुपयोग है, बल्कि ग्रामीणों के आवागमन के लिए भी खतरा उत्पन्न कर सकता है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।
इधर, स्थानीय स्तर पर निर्माणाधीन पुल-पुलियों में प्रारंभिक दरारें और कमजोरी सामने आने की बात भी सामने आई है, जिससे गुणवत्ता को लेकर संदेह और गहरा गया हैअब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और संबंधित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
*PMGSY पर अब भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का फूटा गुस्सा*
*‼️PMGSY निर्माण कार्यों की घटिया गुणवत्ता पर बिफरे भाजपा के पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा*
📛*बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा के पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने निर्माण कार्यों की हालत देखकर कड़ी नाराजगी जताई है।*
*उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि*
*👉 “विकास जरूरी है, लेकिन गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं।”*
*महेश गागड़ा ने अधिकारियों और इंजीनियरों को चेतावनी देते हुए कहा कि* *👉 “आजादी के बाद पहली बार इतनी तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन अगर इसमें गुणवत्ता नहीं रही तो यह जनता के साथ धोखा होगा।”*
*उन्होंने आगे कहा कि PMGSY के जिम्मेदार अधिकारी और इंजीनियर तत्काल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारें, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है।*
* सीधी चेतावनी:*
*अगर घटिया निर्माण जारी रहा तो जिम्मेदारों पर होगी कार्यवाही, किसी को बख्शा नहीं जाएगा*
