भैरमगढ़ के संवेदनशील गांवों में भाजपा का ‘गांव चलो–बस्ती चलो अभियान’ शुरू, टिंडोड़ी के जनचौपाल से प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट का जनता से साधा सीधा संवाद

बीजापुर – भैरमगढ़ ब्लॉक के अति संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत टिंडोड़ी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो–बस्ती चलो अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह अभियान टिंडोड़ी, धुसावाड़ा और करेमरका जैसे सुदूर गांवों तक पहुंचकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

* अंत्योदय पर फोकस, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच*

अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में सीधा संपर्क स्थापित कर अंत्योदय की भावना को साकार करना है। इसके तहत उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाई जा रही है।

* जनसंवाद और फीडबैक पर जोर*

कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया।

योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है या नहीं, इसका फीडबैक लिया गया

स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना गया

समाधान के लिए प्राथमिकता तय करने का आश्वासन दिया गया

* संगठन मजबूत करने पर भी फोकस*

अभियान के तहत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए मतदाताओं—विशेषकर युवाओं व महिलाओं—को जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।

*🔶 जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी*

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बलदेव उरसा, मंडल अध्यक्ष चिन्नाराम तेलम, वरिष्ठ नेता अनु ठाकुर, मुन्नूराम लेकम सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

“सेवा, समर्पण और संगठन” का संदेश*

यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के जरिए गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का संकल्प बताया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।