त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस चिंतन एवं मानसगान का भव्य आयोजन

राजिम – ग्राम बकली के भाटापारा क्षेत्र में त्रिदिवसीय श्री रामचरित मानस चिंतन एवं संगीतमय मानसगान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समुदाय सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। व्याख्याताओं ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान श्री राम के त्याग, मर्यादा और समर्पण को अपने जीवन में उतारना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक है। इस आयोजन में लगभग 15 मानस मंडलियों ने भाग लिया और भगवान श्री राम की कथा का भावपूर्ण यशोगान प्रस्तुत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री सीताराम बालिका मानस मंडली भोथली कुरूद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें इंद्रमण तारक, रामजी साहू, उमेश साहू, आजूराम साहू, शेखर साहू, कमलेश साहू, चंद्रहास साहू, दिनेश साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, संजय साहू, हीराधार साहू, जुगराम यादव, जितेंद्र ध्रुव सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।