नवापारा राजिम – झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रायपुर जिला ग्रामीण द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 132वीं कड़ी का प्रसारण दिनांक 29.03.2026 को किया गया। यह आयोजन झुग्गी स्लम वार्ड क्षेत्र भाजपा मंडल नवापारा में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के निवासियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में श्री शिव कुमार पिपरे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ उपस्थित थे। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेशी साहू, जिला संयोजक रायपुर ग्रामीण झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ दयालु गाडा, आईटी सेल की जिला संयोजक श्रीमती धनमति साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माया राम साहू, मंडल उपाध्यक्ष धीरज साहू, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने सरकार की योजनाओं और ‘मन की बात’ की कड़ी को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी बातें साझा की। यह आयोजन भाजपा की सक्रियता और लोगों के बीच जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
