हैंडपम्प के खनन से ग्रामीणों में हर्ष, दलगत राजनीति से ऊपर सभी ग्रामीणों ने विधायक नाग व जिला पंचायत सदस्य का जताया आभार…

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू/04.5.21/ कोरोना के बढ़ते संक्रमण से जहां ग्रामीणों में एक भय सा व्याप्त है, तो कई गांवों में पीने का पानी की समस्याओं को लेकर अन्तागढ़ विधायक माननीय अनूप नाग जी की संजीदगी साफ नजर आयी है। आपको बता दें कि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 दिलीप बघेल को जनसम्पर्क के दौरान कई गांवों के ग्रामीणों ने पानी समस्या बताई गई थी।जिस पर उन्होंने विधायक महोदय जी को उक्त समस्याओं से अवगत कराया था। सम्बंधित ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के मांग अनुरूप अन्तागढ़ विधायक माननीय अनूप नाग जी द्वारा तत्तपरता दिखाते हुए पी.एच.ई. विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराते हुए हैंडपंप खनन कराई गई है, निम्न ग्रामों में हैण्डपम्प खनन कार्य हुए हैं :-

1. ग्राम पंचायत मन्डाग़ांव के कर्रेगांव

2.ग्राम पंचायत अमोड़ी के पोटाई पारा

3.ग्राम पंचायत भैंसासुर के सातधार

4. ग्राम पंचायत सुरेवाहि के नवागावड़ेगांव

उपरोक्त गांवों में सफलता पूर्वक हेण्डपम्प खनन कार्य होने पर ग्रामीणों ने विधायक व जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद दिया है व आभार ज्ञापित किया है, गांवों में खनन के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता श्री रविन्द्र नायक खुद मौजूद रहकर खनन की निगरानी में रहे व सफल होने पर ग्रामीणों को बधाई भी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी उन्होंने कई वर्षों से हैण्डपम्प की मांग करते आ रहे थे परन्तु कोई सुनवाई नही हो रही थी लेकिन वर्तमान विधायक श्री अनूप नाग ने उनकी समस्याओं को समझा व समाधान भी किया जो अभूतपूर्व है, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल ने बताया कि उनके कार्य क्षेत्र में अन्य गांवों से भी मूलभूत समस्याओं को लेकर विभिन्न जानकारी आयी है जिसे वे प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाने का प्रयास कर रहे हैं और लगातार जनसम्पर्क में लगे हुए हैं।