किरंदुल – किरंदुल नगर पालिका परिषद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेत राम अट्टामी किरंदुल नगर पालिका के सम्मेलन में प्रतिनिधित्व एवं कार्यों की समीक्षा हेतु पूर्व में नियुक्त विधायक प्रतिनिधि के स्थान पर विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है ।उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह पूर्व के वर्षो में किरंदुल नगर पालिका परिषद के कार्यकाल में दो बार पार्षद के पदों को सुशोभित कर चुके हैं साथ ही वर्ष 2010 से 2014 में किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दायित्व को भी निभा चुके हैं ।विदित हो कि वर्तमान में शैलेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रूबी सिंह भाजपा की टिकट से जीत कर किरंदुल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रही हैं ।
