श्री राम लल्ला ने विशाल रथ पर सवार हो कर भक्तो को दिए दर्शन
हिन्दू नववर्ष एवं राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम
किरंदुल — चैत्र नवरात्रि एवं श्री राम नवमी के पावन पर्व पर प्रति वर्षो की ही भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष एवं राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में लौह नगरी किरंदुल में नगर के हृदय स्थल पर किरंदुल वासियों के आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राघव मंदिर से भव्य स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया ।श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी सत्येंद्र शुक्ला ने राम लल्ला के रथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रथ को रवाना किया । हिन्दू नववर्ष और राम नवमी आयोजन समिति के द्वारा आयोजित स्कूटी और बाइक रैली श्री राघव मंदिर से प्रारंभ हो कर पूरे किरंदुल नगरी का भृमण करते हुए वापिस श्री राघव मंदिर पहुंची जहां पर श्री राघव मंदिर के प्रधान पुजारी ने पुनः रथ यात्रा की विधिवत पूजा की । । इस दौरान श्री राम लल्ला ने विशाल रथ पर सवार हो कर नगरवासियों को दर्शन दिए । किरंदुल नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी के तत्वाधान में बस स्टैंड चौक में बाइक रैली में उपस्थित राम भक्तों के लिए ठंडे पेय जल की भी व्यवस्था की गई थी ।
