चैत्र नवरात्र एवम रामनवमीं पर निकली नौ दुर्गा माता की झांकी
हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में हुआ आयोजन
किरंदुल — लौह नगरी किरंदुल में श्री रामनमीं एवम चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हिन्दू नववर्ष एवं रामनवमीं आयोजन समिति किरंदुल के तत्वाधान में 22 मार्च को काशी से आये कलाकारों के द्वारा माता के नौ रूपों के अवतारों का भव्य प्रदर्शन झांकी के रूप में करते हुए शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।सर्वप्रथम किरंदुल के प्रवेश द्वार पर स्थित कोडेना र के पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान श्री राम की आरती उतारी गई । तत्पश्चात शोभायात्रा बंगाली कैम्प ,बसस्टैंड चौक ,श्री राघव मंदिर से बैंक चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित शीतला माता मंदिर से होते हुए शिव मंदिर गाँधी नगर से होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंची ।जहां काशी से आये कलाकारों के द्वारा माता के नौ रूपों का भव्य प्रदर्शन झांकी के रूप में किया गया । फुटबॉल ग्राउंड में भगवान श्रीराम की आरती व महा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
