बिटीओ सदस्य खुद लूट रहे सदस्यों को
ट्रक मालिक को भुगतान ना कर डिस्काउंट करने वाले को होता है भुगतान
किरंदुल — दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन यानी बिटीओ हमेशा से ही अखबारों या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बनी रहती हैं चाहे वो ट्रकों की पार्किंग स्थल की समस्या हो या बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में सदस्यता लेने की हो या पर्ची डिस्काउंट की । एक नए मामले और मिली जानकारी के अनुसार बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के ही अमीर सदस्यों के द्वारा बिटीओ के ट्रक मालिको की भाड़ा पर्ची को ट्रक मालिकों से लेकर उनको कम रुपये में रुपए उपलब्ध करवाते है जिस कारण एनएमडीसी से लोह अयस्क खरीदने वाली कंपनियों से देर सवेर आने वाले भाड़े में हो रही लेट लतीफी के कारण कमजोर तबके के ट्रक मालिकों को लेट भुगतान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि कई ट्रक मालिकों को निर्धारित समय में ट्रकों की किश्त जमा करनी पड़ती हैं तो वहीं कई ट्रकों के मालिकों को गाड़ियों को दुबारा अन्यंत्र कंपनियों में भेजने के लिए डीज़ल की व्यवस्था करनी पड़ती हैं जिस कारण उन ट्रक मालिकों को बिटीओ में चल रही डिस्काउंट पर्ची के खेले में खेलना उनकी मजबूरी होती है ।
