एनएमडीसी नवरत्न से महा नवरत्न की ओर – 50 मिलियन टन का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन 

( किरंदुल परियोजना में 13 मार्च तक 177.50 लाख टन एलसीएफ प्रोडक्शन)

( 50 मिलियन टन आयरन ओर प्रोडक्शन करने वाली देश की फर्स्ट माइनिंग बनी एनएमडीसी )

किरंदुल – देश में लौह Start उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की नंबर वन नवरत्न कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी एनएमडीसी के कर्मवीरों और शीर्ष प्रबंधन के कुशल नेतृत्व में एनएमडीसी ने वित्तिय वर्ष 2025 -26 की वर्तमान तारीख 13 मार्च 2026 तक 50 मिलियन टन के लौह अयस्क का उत्पादन कर अपनी कंपनी एनएमडीसी को पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक लौह अयस्क के उत्पादन करने वाली प्रथम माइनिंग की श्रेणी में स्थान दिला दिया है । वहीं दूसरी तरफ एनएमडीसी की महत्वपूर्ण परियोजना किरंदुल परियोजना के कर्मवीरों और स्थानीय एनएमडीसी के शीर्ष प्रबंधन के नेतृत्व में भी किरंदुल परियोजना ने पूर्व के वर्षो के सभी प्रीवियस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए वितीय वर्ष 2025 -26 में टिल डेट 13 मार्च तक 177.50लाख टन का एल सी एफ प्रोडक्शन ,173.11लाख टन आर ओ एम प्रोडक्शन ,और 181.55लाख टन का एलसीएफ डिस्पेच कर पूर्व के वर्षो के सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए बेहतर उपलब्धि हासिल की है ।