एनएमडीसी किरंदुल के इलेक्ट्रिकल स्टोर रूम में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार  

 शराब के नशे में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार – भेजा गया जेल

किरंदुल — पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव व स्टाफ द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतुलगातार कार्यवाही जारी है.

दिनांक 16-02-2026 को प्रार्थी वीरन्ना वी वरिष्ठ प्रबंधक इलेक्ट्रिकल विभाग एनएमडीसी किरन्दुल थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि घटना दिनांक 10/02/2026 के रात्रि 01:55 बजे से 04:30 बजे के बीच एनएमडीसी इलेक्ट्रिकल टाउनशिप ओडीएस स्टोर का फेंसिंग तार को काटकर स्टोर रूम का दरवाजा को तोड़कर स्टोर अंदर घुसकर उसमें रखे इलेक्ट्रिकल सामान कुल कीमती 87000/-रू. की चोरी की रिपोर्ट बादअज्ञात चोरों का लगातार पतासाजी किया जा रहा था, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध मोबाईल नंबरो का बारिकी से अवलोकन करने पर घटना के समय उपयोग किये गये मोबाईल नंबर के आधार पर संदेही का पतासाजी हमराह स्टॉफ के रवाना होकर आरोपी साहिल भास्कर पिता संजू भास्कर उम्र-18 वर्ष, अनिल कुंजाम पिता माड़का कुंजाम उम्र-24 वर्ष दोनो निवासी-कलेपाल एवं अजय मुचाकी पिता सुखराम मुचाकी उम्र-22 वर्ष निवासी-नकुलनार पटेलपारा हाल-वार्ड क्र. 18 पटवारीपारा किरन्दुल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये चोरी किये गये सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपियों को आज दिनांक 12-03-2026 को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसी प्रकार शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन की जप्ती एवं चालानी कार्यवाही के दौरान हंगामा करने वाले दुगेली निवासी जोगा को धारा 170 bnss के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक लीला राम गंगबेर, हेमशंकर गुनेन्द्र, प्र. आर. मधुकांत मरकाम, आरक्षक विक्रांत साहू, प्रीतम ठाकुर, का विशेष योगदान रहा है।