( पालिकाध्यक्ष ने जनता के लिए किया था सीएससी सेंटर का शुभारंभ )
( जनता को सुविधा की जगह मिल रहा सुविधा केंद्र में ताला )
किरंदुल — छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद अपने स्थापना के समय से ही विवादों को लेकर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की हेड लाइन में बने रहने को ही अपना गौरव समझती हैं । विवादों की ही इस कड़ी में एक और नया मामला सामने आया है ।विदित हो कि पिछले वर्ष नवंबर माह में किरंदुल पालिकाध्यक्ष ने नगर वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किरंदुल नगर पालिका परिषद के कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया था जो कि कई दिनों तक समाचार पत्रों की हेड लाइन में सुर्खियों में भी छाया रहा था ।परंतु नगरवासियों के कथन अनुसार किरंदुल नगर पालिका परिषद के कार्यालय में संचालित आधार सुविधा केंद्र में स्थापना के समय से ही ताला लगा रहता है ।
शेखर दत्ता – वरिष्ठ नागरिक
किरंदुल पालिका कार्यालय में संचालित आधार सुविधा केंद में आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए दो महीने से चक्कर लगा रहा हूँ ।परंतु हमेशा सीएससी सेंटर में ताला लगा मिलता है । संचालक से मोबाइल पर सम्पर्क करने पर शिविर में जाने का बहाना बना दिया जाता है ।
