28 फरवरी को रुद्राभिषेक ,यज्ञ , के बाद होगा महाभण्डारा .
किरंदुल-किरन्दुल नगरपालिका क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत कोड़ेनार स्थित पशुपतिनाथ मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर स्थापना के 15 वीं वर्षगांठ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।आयोजन के प्रथम दिवस शुक्रवार शाम 04 बजे कलश यात्रा निकाला गया।
बता दें यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर बंगाली कैम्प,तालाब पारा,सुकरू कैम्प,पंचायत भवन होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया 28 फरवरी शनिवार को विशेष पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया हैं।
