कोरबा/पाली’- कोरोना के खिलाफ स्थानीय चिकित्सीय अमला एवं प्रशासनिक वर्ग डटकर लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके कोविड को हराने जैसे जज्बे व संक्रमितों के दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही पाली नगर कोरोना से जंग जीतते हुए नजर आ रहा है और यह देखने को मिल रहा है कि लगातार रिकवरी रेट बढ़ रहा है, क्योंकि बीते 20 मार्च से 02 मई तक का रिकार्ड देखें तो पाली नगरीय सीमा में 221 कोरोना संक्रमित पाए गए जिनमे से महज 9 मरीज गंभीर जिन्हें कोरबा या बिलासपुर रिफर किया गया जबकि 79 संक्रमितों के सेहत में तेजी से सुधार आया और वे आइसोलेशन से बाहर आकर स्वस्थ दिनचर्या बिता रहे है तथा 128 संक्रमित मरीज अपने घरों में रहकर उपचार कराते हुए स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।इन आंकड़ों में मृत्यु दर महज 05 की संख्या दर्ज की गई।इस विषय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि यदि सभी लोग कोविड नियमों का पालन करते हुए सही खान-पान करें और अपने दिमाग को स्वस्थ रखें तो निश्चित तौर पर कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

बता दें कि हाल ए लॉकडाउन में चारों तरफ कोरोना संक्रमण के चर्चे को लेकर बाजार गर्म है जहां इसका असर लोगों के व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है तथा मीडिया द्वारा मृत्यु आंकड़ा बताने की खबरें और आम लोगों के बीच कोरोना संक्रमण की बातचीत से लोग पैनिक हो रहे हैं। उन्हें व उनके परिवार को घबराहट और बैचैनी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर तेजी से उनके सेहत पर पड़ रहा है। इसलिए सबसे जरूरी है कि लोग कोविड नियमों का कड़ाई के साथ पालन करें और खुद को जागरूक रखें, नाकारात्मक चीजों को देखने और सुनने से बचें। इतना ही नहीं घर का वातावरण कुछ इस तरह का रखें कि वहां अच्छी बातें और लोग कोरोना संक्रमण पर अधिक ध्यान न दें।परिवार वालो से मिलकर रहें, सकारात्मक पहलू पर बातचीत करें घर से बिल्कुल न निकलें। शोसल मीडिया साइट्स के माध्यम से कोरोना महामारी की भ्रामक जानकारी कहीं से लेकर दूसरे लोगों को न भेजें। कहीं बाहर जा रहे हैं तो मास्क लगाकर निकलें, समाजिक दुरी बनाये रखें, अपने हाथों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज करते रहें। याद रखें मानसिक तनाव न लेकर सकारात्मक सोच को बनाए रखना है और अपने आसपास लोगों को जागरूक करने के साथ उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा पर कार्य करना है, बस डरें नही क्योंकि कोरोना का उपचार संभव हो चुका है इसलिए कोरोना के लक्षण दिखने पर इसे किसी अपराधी की भांति न छिपाएं बल्कि अपने समीपतम के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डाँक्टरों से उचित सलाह लेकर कोरोना का उपचार कराएं।निसंदेह दृढ़ता से विश्वास है कि कुछ दिन में सब सामान्य हो जाएगा। क्योंकि प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और रिकव्हरी दर 82 प्रतिशत पहुँच गया है तथा छत्तीसगढ़ संक्रमित राज्यों की सूची से बाहर आ गया है।अतएव कोरोना को लेकर मन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए घर- परिवार, आस- पड़ोस में भी सकारात्मक विचार रख पहल करें इसी समझदारी में आपका व आपके परिवार और समाज तथा देश का हित है।
