प्रेम बंजारे तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा शहर में सड़क दुर्घटनाएं अब आम बात हो चुकी हैं। आए दिन हो रहे हादसों से आम जनता में भारी आक्रोश है। वर्षों से शहर के बाहर बायपास रोड (पासिंग रोड) की मांग की जा रही है। इसकी घोषणा भी की गई, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया।
खास बात यह है कि खरोरा–तिल्दा रोड पर डिवाइडर निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी भी मिली थी। सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को नोटिस जारी कर छज्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। कई व्यापारियों ने प्रशासन के निर्देश पर अपने छज्जे हटा भी दिए, लेकिन उसके बावजूद डिवाइडर का निर्माण आज तक नहीं हुआ। तिल्दा नेवरा नगर पालिका अधिकारी द्वारा ट्रैफिक जाम हटाने के लिए गुमती और दुकान के बाहर ठेले हटाने के लिए मात्र नोटिस दिया जाता है लेकिन किसी भी प्रकार का कार्रवाई नहीं किया जाता जिससे रास्ता और भी जाम हो जाते हैं दुकान के बाहर लगाए कई ठेले चौपाटी लगाने के कारण रोड सकर हो जाता है जिसे आवा गमन में बहुत ही दिक्कत होती है।
